सीसवाली स्थित श्री गोविंद गोशाला प्रांगण में 15 से 21 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंडित रवि गौतम अपने मुखारविंद से संगीतमय कथा का वाचन करेंगे। शनिवार शाम 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्री गोविंद गोशाला प्रबंधन समिति और सीसवाली ग्रामवासियों द्वारा इस श्रीमद् भागवत सप्ताह को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।