मानपुर: चिल्हारी-बरदौहा के बीच पुलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त कार से 62 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज
Manpur, Umaria | May 17, 2026 अमरपुर चौकी पुलिस ने एक लावारिस महिंद्रा XUV500 वाहन जब्त की है।बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चिल्हारी-बरदौहा पुलिया के पास काले रंग का वाहन (HR-51-CD-1948) दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में खड़ा है।मौके पर पहुंचने पर पुलिस को वाहन के पास कोई व्यक्ति नहीं मिला।वाहन की जांच करने पर पुलिस को उसके भीतर से छह बड़े पैकेट मे गांजा बरामद हुआ है।