सिराथू: सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अवैध तरह से हो रहे सरिए के कारोबार की वीडियो वायरल, सीओ को मिली जांच
मंगलवार को फिर से एक वीडियो नेशनल हाईवे की वायरल हुई है जिसमें देखा जा सकता है कि अवैध किस्म से सरिए का कारोबार किया जा रहा है।यह वायरल वीडियो सैनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कई बार इस तरीके के फोटो और वीडियो वायरल हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है।पुलिस का कहना है कि सिराथू सीओ को जांच दी गई है जिसकी जांच पड़ताल हो रही है।