सिराथू: मूरतगंज में कोर्रों के सूखे तालाब में टहलता दिखाई दिया अजगर, वन विभाग व पुलिस ने मिलकर पकड़ा
मंगलवार को मूरतगंज स्थित कोर्रों तालाब में एक बड़ा अजगर टहल रहा था यह तालाब सूखा हुआ है। इसमें अजगर को टहलते देखा कुछ लोगों ने फौरन वन विभाग को सूचना दी मौके पर वन विभाग की टीम के साथ डायल 112 पुलिस भी पहुंची थी काफी देर मेहनत और मशक्कत करने के बाद आखिरकार वन विभाग और पुलिस ने मिलकर इस अजगर को पकड़ लिया।और बोरे में भरकर जंगल की ओर छोड़ दिया है।