सिराथू: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ पुलिस ने जगन्नाथपुर पुलिया से कई मुकदमे के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिराथू सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गांव का रहने वाला इदरीश को पुलिस ने मंगलवार दोपहर जगन्नाथपुर पुलिया से गिरफ्तार किया है। इदरीश पर थाने में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इस पर पुलिस ने आर्म एक्ट की धारा लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया है।