सिराथू: पासर द्वारा अनेठा रमसहाईपुर मार्ग पर खड़ा कराए गए 7 ओवरलोड बालू के वाहनों पर खनन, आरटीओ व पुलिस की हुई संयुक्त कार्रवाई
मंगलवार को खनन आरटीओ और पुलिस द्वारा एक संयुक्त कार्रवाई हुई है।यह कार्रवाई ओवरलोड बालू के वाहनों पर की गई है।अनेठा रमसहाईपुर मार्ग पर पासर ने यह वाहन खड़ा कराया था जिसकी सूचना पर खनन आरटीओ और पुलिस पहुंची है ओवरलोड बालू के वाहनों को जप्त कर दिया है। लिखा पढ़ी करते हुए कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से बालू के कारोबारी में हड़कंप मचा है।