सिराथू: हजरत अली की शहादत के मौके पर दारानगर कस्बे में बरामद हुआ अमीरुल मोमनीन का ताबूत
सोमवार की भोर में दारानगर कस्बे में शिया जामा मस्जिद से एक ताबूत बरामद किया गया था जो हजरत अली का ताबूत था। जिसका समापन सैयद वाडा मोहल्ले में किया गया है ।हजरत अली की शहादत 40 हिजरी में हुई थी।कूफ़ा की मस्जिद मे 19 रमजान को इब्ने मुलजिम ने उनके सर पर जहर से बुझी तलवार से वार किया था। उनकी शहादत 21 रमजान को हुई थी उन्हीं की याद में यह गम बनाया जाता है।