सिराथू: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस लेकर टहल रहे व्यक्ति को पुलिस ने लोहन्दा मोड़ से किया गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कौशांबी की सैनी पुलिस ने लोहन्दा मोड़ से एक शख्स को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।सोमवार को गिरफ्तार हुवा शख्स प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।