आगर: आगर कलेक्टर ने रबी सीजन में कृषकों को खाद वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
कलेक्टर प्रीति यादव ने सोमवार शाम 6 बजे बैठक में जिले में रबी सीजन के लिए खाद उपलब्धता और वितरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी कृषकों को यूरिया सहित अन्य खाद समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराई जाए।