हुज़ूर: स्टेट म्यूजियम से चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
Huzur, Bhopal | Sep 4, 2024 भोपाल के स्टेट म्यूजियम से चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 6 महीने पहले भतीजे को नीट के एग्जाम दिलाने भोपाल आया था। यहां वह भतीजे के साथ स्टेट म्यूजियम घूमने गया था। तब उसने चोरी का मन बना लिया था।मोबाइल में कीमती सोने के सिक्कों सहित उनके संबंध में लिखी हिस्ट्री के फोटो भी उसने खींचे थे।