हुज़ूर: सीएम के पिता के निधन के चलते टली भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप की जिले की समीक्षा बैठक, दूसरी बार टली बैठक
Huzur, Bhopal | Sep 4, 2024 भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप आज होने वाली जिले की समीक्षा बैठक कैंसिल हो गई है।प्रभार मिलने के बाद उनकी यह पहली मीटिंग थी,जो दूसरी बार टल गई।इसमें वे कई कार्यों की समीक्षा करने वाले थे। सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट में जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की जानी थी| CM के पिता के निधन होने से यह बैठक कैंसिल की गई है|