हुज़ूर: सरोजिनी नायडू कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने एचआर मैनेजर के खिलाफ किया प्रदर्शन, 15 छात्राएं हुईं बेहोश
Huzur, Bhopal | Sep 4, 2024 भोपाल के सरोजिनी नायडू कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने आज प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की। इसदौरान 15 छात्राएं बेहोश भी हो गई। उन्हें विधायक आारिफ मसूद ने अपनी गाड़ी से जेपी अस्पताल भिजवाया। छात्राओं का आरोप है कि लेट आने पर स्कूल की एचआर मैनेजर उनसे सफाई कराती है। घास कटवाती हैं।