गरखा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकीमपुर में आग, हजारों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस
Garkha, Saran | Dec 25, 2025 गरखा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकीमपुर में बुधवार की रात अचानक आग लगने से विद्यालय को भारी नुकसान हुई है । आग विद्यालय के एक कमरे में लगी जिसमें राखी परीक्षा की कॉपियां, दरी ,प्लास्टिक ,ड्राम ,कुर्सियां, पाइप सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कमरे का दरवाजा और खिड़की भी जल कर बर्बाद हो गई।