गरखा: गरखा में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर हमला, मारपीट कर फोड़ी आंख
Garkha, Saran | Dec 23, 2025 गरखा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले युवकों ने एक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके आंखें फोड़ दी। युवती की आंख से लगातार खून बहने लगा तो घर की महिलाओं ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर सोमवार की रात करीब 9:00 बजे छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।