गरखा: गढ़खा में टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत, एक घायल
Garkha, Saran | Dec 24, 2025 छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गरखा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार के समीप हुई। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई और पलट गई।