रामगढ़ चौक: तेतरहाट थाना पुलिस ने महिसोना गांव के मछली व्यवसाई अपहरण कांड के मास्टरमाइंड गिरफ्तार।
लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो माह पूर्व महिसोना गांव के एक मछली व्यवसाई मुस्तफा खां अपहरण कांड के मास्टरमाइंड फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का मास्टरमाइंड आरोपी गुड्डू सिंह के पुत्र करण कुमार पटना जिला अंतर्गत अथमल गोला थाना क्षेत्र के अपने गांव नीरपुर में छिपा था।