धार: धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ग्राम पंचायतों के उप चुनाव को लेकर 22 जुलाई को अवकाश किया घोषित
धार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2025 (पूर्वार्द्ध) हेतु जिले में संबंधित पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों में निवास करने वाले शासकीय/अर्द्ध शासकीय / शासकीय निगमों के कर्मचारियों/अधिकारियों को मतदान का प्रयोग करने के लिये मतदान 22 जुलाई 2025 के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।