प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में पॉक्सो और किशोर न्याय अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित, बाल हितैषी पुलिसिंग पर दिया गया जोर
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के सभी थाना अधिकारी और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशील एवं विधिसम्मत कार्रवाई के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य क