अशोक नगर: बेलई गांव के पास सड़क हादसा युवक घायल सिर में आईं चोटें जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर करीला जाते समय एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोलू पुत्र वीरन आदिवासी (21 वर्ष) निवासी खुजराई बुधवार रात करीब 10 बजे करीला जा रहा था। इसी दौरान बेलई गांव के पास एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।