राजपुर: राजपुर में 'सर्पदंश' का कहर नहीं थम रहा, एक मासूम की गई जान
बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सांप के काटने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। राजपुर थाना क्षेत्र के अलखडीहा गांव में जहरीले सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसकी तबीयत बिगड़ चुकी थी और शरीर नीला पड़ने ल