खुरई: सुमरेरी के समीप रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव, ट्रेन से टकराकर मौत होने की आशंका
Khurai, Sagar | Mar 21, 2025 शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे सुमरेरी के पास रेल्वे लाइन पर लाइन चेक करते समय लाइनमेन को ट्रैक पर एक 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने शव को खुरई अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया। शाम 6 बजे तक कोई परिजन नहीं आया न पहचान हुई। इसलिए शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।