बीरपुर: भाकपा माले ने नौला के सभी अग्नि पीड़ितों को आवास के लिए 5 लाख व छह माह राशन मुहैया की मांग की
बीरपुर प्रखंड के नौला गांव में हुई भीषण अग्निकांड के बाद विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आगलगी स्थल पर पहुंचना लगातार जारी है ।इसी कड़ी में भाकपा माले की टीम ने नौला में सभी अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी। भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार ने सभी अग्नि पीड़ितों को आवास के लिए 5 लाख रुपए एवं छह माह का राशन की है।