बंशीधरनगर (नगर उंटारी): कॉलेज में चोरी से हड़कंप, CCTV में दिखे दो संदिग्ध
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के सरहसताल कला स्थित शंकर प्रताप देव इंटरमीडिएट महाविद्यालय में चोरों ने मुख्य गेट समेत प्राचार्य और बड़ा बाबू के कमरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़कर फाइल और जरूरी कागजात अस्त-व्यस्त कर दिए। कॉलेज के गार्ड ब्रह्मा सिंह ने सुबह करीब पांच बजे मुख्य गेट का ताला टूटा देखा, जिसके ब