केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में वैष्णवी ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
विवेक सोनी निवासी तुतिपुर जौनपुर की देवकली बाजार में वैष्णवी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रोज की भांति दुकान बंद करके वह गुरुवार की रात्रि घर चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा मिला व अंदर रखा लाखों का सामान गायब था। उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना पर मौके पहुंची पुलिस जांच में जुटी।