शिवपुरी नगर: वार्ड 34: राशन दुकान पर हंगामा, महिला का आरोप- सेल्समैन ने कार्ड फेंका और अभद्र व्यवहार किया, मामला थाने पहुंचा
शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 34 स्थित शासकीय राशन दुकान पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे उस समय हंगामा हो गया, जब वार्ड 32 की महिलाओं को राशन नहीं मिलने पर उन्होंने सेल्समैन पर अभद्र व्यवहार और भेदभाव के आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार, वार्ड 32 की राशन दुकान में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद उसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद विभाग ने निर्देश दिए थे