बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान ,महिला सुरक्षा संकल्प के तहत जागरूकता रैली रवाना~
महिला सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे एक माह के ’महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत बीकानेर में जनजागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।
आज 6 अगस्त 2026 को बीकानेर रेंज कार्यालय से महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, उप महानिरीक्षक पुलिस श्वेता धनकड़ एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जनजागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अभियान का संचालन और सुपरविजन महिला IPS अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। बीकानेर जिले की प्रभारी DIG श्वेता धनकड़ हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षा संबंधी संदेश को जिले के हर क्षेत्र तक पहुंचाना है।
#bikaner #bikanerpolice #rajasthanpolice #mridulkachhawaips #breakingnews