चंदौली: दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को पुलिस लाइन में एसपी ने सौंपा बीमा चेक, संवेदनशील माहौल में हुआ संक्षिप्त कार्यक्रम
पुलिस विभाग की ओर से कर्तव्य के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को सहायता का संबल प्रदान करने के उद्देश्य शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में एक संक्षिप्त लेकिन भावुक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिली बीमा राशि के चेक सौंपे।