भितरवार: नगर भितरवार में जैन मंदिर से कलश चोरी मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल
नगर के प्रसिद्ध बड़े जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पार्वती नदी किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में एक आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात का मुख्य आरोपी तभी से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।