प्रयागराज के घूरपुर में युवक की हत्या से सनसनी, घर से 50 मीटर दूर मिला खून से लथपथ शव
सिर पर ईंट से वार कर हत्या की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सब्जी व्यापारी राहुल भारतीय की मौत से गांव में दहशत, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
✒️रिपोर्ट :-सहयोगी सुनील व प्रमोद यादव के साथ राजेश सोनकर प्रयागराज
उत्तरप्रदेश । प्रयागराज जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव के पसियान टोला में शनिवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राहुल भारतीय पुत्र संत लाल भारतीय के रूप में हुई है। युवक का शव उसके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर चबूतरे के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एसीपी कौंधियारा, घूरपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने गांव के पास चबूतरे पर एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक की पहचान राहुल भारतीय के रूप में हुई, जो पेशे से सब्जी व्यापारी था और प्रतिदिन सब्जी बेचने का कार्य करता था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु, संभवतः ईंट से वार किया गया था। घटनास्थल से खून से सनी एक ईंट भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या में उसी का इस्तेमाल किया गया। शव के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं तथा आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।
मृतक के पिता संत लाल भारतीय के अनुसार राहुल शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक घर पर मौजूद था। सुबह घर के पास ही उसका शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी कौंधियारा, घूरपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
प्राथमिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश, लेन-देन अथवा अन्य व्यक्तिगत कारणों सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं तथा सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद पूरे सारंगापुर गांव में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग शीघ्र घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
🟥 NDNEWS की अपील
एनडी न्यूज़ प्रशासन से अपील करता है कि इस हत्या की निष्पक्ष,वैज्ञानिक एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।आमजन से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा अफवाहों से बचते हुए जांच में सहयोग करें।
जनहित सुझाव
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
रात के समय सुनसान स्थानों पर अकेले जाने से बचें।
गांव एवं मोहल्लों में सामुदायिक निगरानी व्यवस्था को मजबूत करें।
घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं और पुलिस जांच में सहयोग करें।
किसी भी अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।
👇👇
#NDNEWS #दैनिकनिष्पक्षधारा #Prayagraj #Ghoorpur #RahulBhartiya #MurderCase #CrimeNews #UPPolice #Forensic #Justice
👇👇👇👇
@dgpup
@UPGovt
@RSSorg
@Uppolice
@wpl1090
@RSSgeet
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@VHPDigital
@CMOUP_RC
@myogioffice
@InfoDeptUP
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@ChiefSecyUP
@BajrangDalOrg
@myogiadityanath
@112UttarPradesh
@UPPViralCheck
@UpPolicemitra
@prayagraj_pol
@ADGZonPrayagraj
@DM_PRAYAGRAJ
@CommissionerPrg
@NigamPrayagraj
@Prayagraj_TP
@PROdefprayagraj
👇👇
🟥 NDNEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक/संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
📍कार्यालय-3: U158,हीरा स्वीट्स के पास,विकास मार्ग,लक्ष्मी नगर,पूर्वी दिल्ली,110092 (NCR)
📍कार्यालय-2: विधानसभा रोड,बर्लिंगटन चौराहा,लखनऊ 226001 (UP)
📍कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा,नियर बर्मा चौराहा,फतेहपुर 212601 (UP)
📅 दिनांक: 29 अगस्त 2026
📆 दिन: शनिवार
📞 मोबाइल: 9696119696