सुशासन से सशक्त किसान, समृद्ध हो रहा छत्तीसगढ़...
कोरबा जिले के ग्राम सकदुकला निवासी किसान श्री कँवल सिंह अपने तीन एकड़ खेत में पूरे उत्साह के साथ धान की रोपाई और ट्रैक्टर से जोताई के कार्य में जुटे हुए हैं।
समय पर सहकारी समिति से सहज उपलब्ध खाद-बीज एवं कृषि आदान सामग्री के कारण खेती का कार्य व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा है। उनका विश्वास है कि समय पर संसाधन और किसानों के हित में की गई व्यवस्थाएँ खेती को अधिक लाभकारी और समृद्ध बना रही हैं।
#Farmers
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
19 views | Korba, Chhattisgarh | Jul 16, 2026