राहे: राहे अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया
Rahe, Ranchi | May 6, 2026 जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों एवं प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान राहे अंचल कार्यालय में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया । इस दौरान कुल 100 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें आय, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र शामिल है ।