#Hardoi:- डिटर्जेंट और कास्टिक सोडा से बना रहे थे दूध,,
संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित डेरी में डिटर्जेंट, कास्टिक सोडा और अन्य संदिग्ध सामग्री मिलाकर दूध तैयार करने का मामला सामने आया है। छापेमारी के दौरान बरामद दूध और अन्य सामग्री के सात नमूनों की प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में तीन स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए, जबकि चार की गुणवत्ता घटिया मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेरी संचालक प्रदीप गुप्ता के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है। जांच में मिलावटी दूध की आपूर्ति लखनऊ, कानपुर समेत पश्चिमी उप्र के कई जिलों में किए जाने की जानकारी मिली है।
17 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग ने एसडीएम नारायणी भाटिया और सीओ श्लोक गौतम
के साथ संडीला दूध डेरी पर छापा मारा था। पूनम दूध डेरी से दो टैंकर और दो ड्रमों में संदिग्ध दूध, चार बोरियों में करीब 100 किग्रा लैक्टोज पाउडर, दानेदार सामग्री व करीब 15 लीटर संदिग्ध घोल मिला था। सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन के अनुसार,
हरदोई के संडीला में डेरी से लिए नमूनों में तीन असुरक्षित और चार की गुणवत्ता खराब संचालक पर एफआइआर दर्ज
संडीला की एक दूध डेयरी में तैयार हो रहे नकली दूध का इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो का
जांच में दानेदार सामग्री सोडियम हाइड्राक्साइड निकली। मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा. शेर सिंह के अनुसार, सोडियम हाइड्राक्साइड से भोजन नली में जलन हो सकती है। डिटर्जेंट के सेवन से उल्टी-दस्त और अखाद्य तेलों से यकृत व गुर्दों को नुकसान पहुंचता है।
#हरदोई UP Police