बरेली: सपा कार्यालय में संविधान मान स्तंभ की स्थापना कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सपा कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ की स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को आरक्षण अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया।मुख्य अतिथि सपा आंवला सांसद नीरज मौर्य रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश के सपा पार्टी कार्यालयों में संविधान मान स्तम्भ की स्थापना की जा रही है।