सीकरी: भरतपुर: रूपवास में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
भरतपुर। रूपवास थाना इलाके में सोमवार सुबह खेत जा रहे पति-पत्नी को नयागांव के पास ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि पति रेवती प्रसाद गंभीर घायल हैं। लोकमन सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे चाचा-चाची खेत जा रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।