बरेली, उत्तर प्रदेश। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जटऊ पट्टी के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त बस में 31 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से 13 बच्चे घायल हुए हैं।
हादसे में कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल बस न्यू इंग्लैड स्कूल की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की।
हादसे के कारणों और बस की गति को लेकर जांच की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
.
.
.
.
#Bareilly #BareillyNews #SchoolBus #SchoolBusAccident #RoadAccident
Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026