सैदपुर: कहीं सोने-हीरों जैसे चमकीले परिधान में विराजीं 'बड़ी सेठानी', तो कहीं शिव-पार्वती के वात्सल्य ने मोहा मन
मां दुर्गा की अविरल भक्ति, अखंड श्रद्धा, विभिन्न पूजा पंडालों में विराजित आकर्षक देवी प्रतिमाओं और झाँकियों के बीच शक्ति की आराधना का महापर्व सैदपुर नगर में धार्मिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। भव्य पूजा पंडालों, मनोहारी प्रतिमाओं और अनूठी विद्युतचालित झांकियों के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की ऐसी सुनामी आई, जिसमें नगर की सड़कें डूब सी गई।