देवली: देवली में रोडवेज बस पर बाइक सवार लोगों ने किया पथराव, तोड़े शीशे
Deoli, Tonk | Jan 20, 2025 देवली में एक रोडवेज बस पर बाइक सवार 6 लोगों ने पथराव कर शीशे तोड़ दिए।बूंदी डिपो की अजमेर से कोटा जा रही रोडवेज बस पर धुंवाला गांव के पास अचानक पथराव कर दिया। जानकारी अनुसार बस की एक टू व्हीलर से टक्कर हो गई थी। इसके बाद बाइक पर सवार करीब 6 लोग बस के पीछे आए और रोडवेज बस को रोककर पथराव शुरू कर दिया। जिससे बस के शीशे टूट गए।