वारासिवनी: स्कूली वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार; थाने पहुंचे दूसरे व्यक्ति पर परिजनों ने उठाए सवाल
वारासिवनी के ग्राम बुदबुदा में बुधवार शाम स्कूली वाहन और बाइक की भिड़ंत में ग्राम हथौड़ा निवासी आनंद चौधरी (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूली वाहन चालक फरार हो गया। वहीं, थाने में दूसरे वाहन की जिम्मेदारी लेने पहुंचे व्यक्ति को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए और वास्तविक चालक को बचाने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।