सकलडीहा: टांडाकला में दीपक जलाने के दौरान झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, पत्नी की हालत देख चार दिन पहले पति का हुआ था निधन
बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला में दीपक जलाते समय झुलसी किरण पांडे (48) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 24 मार्च को ब्रह्म बाबा मंदिर में झुलसी थीं और वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती थीं। चार दिन पहले उन्हें देखने पहुंचे पति वीरेंद्र पांडे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। दंपति की मौत से गांव में शोक है। परिजनों में कोहराम मचा है।