कोल: अलीगढ़ में निवर्तमान SSP पर लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार की हत्या कराने का आरोप, डीएनए टेस्ट से होगा खुलासा
Koil, Aligarh | Feb 13, 2026 अलीगढ़ में लापता हुए इंस्पेक्टर अनुज कुमार की हत्या कराने का आरोप निवर्तमान SSP संजीव सुमन पर लगा है। SSP कार्यालय पहुंची लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार की मां ने प्रार्थना पत्र दिया और जांच और कार्रवाई की मांग की है। SSP नीरज जादौन ने कहा कि मामले में हाथरस के सीओ विवेचना कर रहे हैं। डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है जिसके बाद पहचान हो पाएगी।