हायाघाट: दरभंगा: फंदे से लटकी मिली महिला, परिजनों का आरोप- वीडियो कॉल पर पति से हुआ था विवाद
हायाघाट थाना क्षेत्र के नेमात गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतका की पहचान बिरजे सहनी की पत्नी रानी देवी (22) के रूप में हुई है। मायके पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति के दुर्व्यवहार करता था