चायल: सेहुढ़ा गांव में खेत में शव दफनाने को लेकर विवाद, अंतिम संस्कार के इंतजार में बैठे परिजन
पिपरी थाना क्षेत्र के सेहुढ़ा गांव में मंगलवार को दखिक्नी पुत्र रामदुलारे के शव को दफनाने के लिए खेत की खोदाई कराने पर विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने खेत पर मुकदमा चलने की बात कहकर खोदाई रुकवा दी। परिजनों ने कहा कि वे लंबे समय से खेत में फसल बोते आ रहे हैं और उन्हें किसी मुकदमे की नोटिस नहीं मिली। सूचना पर लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंचे। 4 बजे का मामला!