लातेहार: केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक सड़क निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे रैली के शक्ल में समाहरणाय पहुंचे। जहां ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त को आवेदन देकर सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर ध्यानाकृष्ट कराया।