कालपी: जोल्हुपुर, कदौरा व आटा क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 9 ट्रक सीज, 7 लाख का लगा जुर्माना
Kalpi, Jalaun | Apr 10, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र में जोल्हुपुर, कदौरा और आटा क्षेत्र में अवैध खनन ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है, एसडीएम, खनिज और परिवहन एवं पुलिस विभाग टीम ने चेकिंग के दौरान 9 ट्रक पकड़कर सीज किए है, पकड़े गए ट्रकों पर 7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वही मामले में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे जानकारी दी है।