कलेर: मेहंदिया थाना क्षेत्र में इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार किया गया
Kaler, Arwal | Aug 21, 2026 मेहंदिया थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानतीय इश्तेहार वारंट के आलोक में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मेहंदिया निवासी बब्लू शर्मा के पुत्र उज्जवल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय इश्तेहार वारंट के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी।