गोरखपुर: कूड़े के ढेर से लेकर जमीन के अंदर तक धंधेबाजों ने छुपाई कच्ची शराब, आबकारी टीम दंग, रेड में 90 लीटर बरामद
गोरखपुर में आबकारी विभाग की छापेमारी के दौरान कच्ची शराब के धंधेबाजो के ऐसे-ऐसे ठिकाने सामने आए, जिन्हें देखकर टीम भी हैरान रह गई। शुक्रवार राजघाट और गीडा क्षेत्र में दबिश देने पहुंची आबकारी टीम को देखते ही धंधेबाजों ने शराब छुपाने के लिए हर हथकंडा अपना लिया।राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा आयुअल गांव में कुछ कच्ची शराब के धंधेबाजो ने कच्ची शराब को कूड़े के ढेर