सिवनी: भगतसिंह वार्ड में अवैध बूचड़खाने पर कोतवाली पुलिस की दबिश, 11 मवेशी जब्त
Seoni, Seoni | May 28, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने भगतसिंह वार्ड में गौकशी की सूचना पर दबिश देने की कार्रवाई की। जांच के दौरान मौके पर गौवंश बरामद नही हुए। लेकिन पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान बिना सक्षम अनुमति संचालित अवैध बूचड़खाने का खुलासा किया है। गुरुवार को कार्रवाई के दौरान 11 मवेशियों(भैंस) को जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।