नौगावां सादात: नौगावां सादात में अचानक मौसम बदला, तेज बारिश के साथ पड़े ओले, फसलों को नुकसान की आशंका
नौगावां सादात क्षेत्र में आज दोपहर अचानक मौसम बदल गया। देखते ही देखते काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले भी पड़े, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। लगभग आधे घंटे तक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से सड़कों पर पानी भर गया। बाजार में हलचल मच गई और लोग दुकानों में छिपते नजर आए।