रानीगंज: सरवाहा पुल से भरगामा मोड़ तक एनएच गड्ढों में तब्दील, जलजमाव से बढ़ी परेशानी
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में सरवाहा पुल से भरगामा मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति इन दिनों बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।