बक्सर: बक्सर डीएम ने 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के तहत जन सुनवाई की, 23 आवेदनों के निस्तारण का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 20, 2026 बक्सर सात निश्चय-03 योजना के अंतर्गत चल रहे "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला ने सोमवार को 3:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय सभाकक्ष में जन सुनवाई की। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें डीएम के समक्ष रखीं। जनता दरबार में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए।